Quote:
Originally Posted by kola
मैंने कुछ दिन पहले एक अनुवाद का अनुरोध किया था : one true love. आपने अनुवाद किया था - एक यथार्थ प्रेम; यद्यपि यह अनुवाद शब्दश: सही है, किंतु इससे सही भावाभिवक्ति नहीं हो पाती है. सम्भवत: भावानुसार हिन्दी अनुवाद है - एक ही प्रेम - इसे संस्कृत में अनूदित करने पर सम्भवत: सही भाव अभिव्यक्त हो.
|
one true love का भावार्थ में पूर्णतः नहीं समझ पाया क्योंकि मैं अंग्रेजी कभी कभी पढता हूँ । परन्तु आपने जो अर्थ किया उसमें true शब्द का कोई महत्व नहीं प्रतीत होता। संस्कृत में भी -एकसत्यप्रेम- होगा।
कृपया अपना संक्षिप्तपरिचय दें।